शहीद भगत सिंह जी की शहीदी को समर्पित खूनदान कैम्प लगाया
आज द ब्लड एसोसिएशन जालंधर की तरफ से शहीद भगत सिंह जी की शहीदी को समर्पित खूनदान कैम्प लगाया
गया, यह कैम्प शहीद भगत सिंह चोंक स्थित क्वालिटी मार्किटिंग के साथ मिलकर लगाया गया, जिसमे शहीद भगत सिंह जी की सोच पर चलते शहरवासियों के सहयोग से 133 यूनिट्स खूनदान किया गया। यह एक अनूठी मिसाल थी, युवाओं में इतना उतसाह था कि मात्र 4 घंटे में 133 यूनिट्स खूनदान किया गया। 83 यूनिट्स गुलाब देवी चेरिटेबल हस्पताल को और 50 यूनिट्स पटेल हस्पताल को दिए गए।
यह खूनदान कैम्प थैलासीमिया के मरीज बच्चों और कैंसर के मरीजों के लिए लगाया गया। द ब्लड एसोसिएशन की तरफ से पिछले एक साल से थैलासीमिया वार्ड भी चलाया जा रहा है जिसमे थैलासीमिया के बच्चों को निशुल्क ब्लड चढ़ाया जाता है। टीम ने लोगों से अनुरोध किया कि शहीदों को फूलों के हार पहना कर या फ़ोटो खिंचवा कर याद करने से अच्छा है हम उनकी याद में खूनदान करके किसी अनजान की जान बचाएं। इस मोके पर दी ब्लड एसोसिएशन (रजि.) के चेयरमैन मनीष अचरेजा, प्रधान वरदान चड्डा, उपप्रधान अमंजोत सिंह ढल्ल , सचिव जतिन शर्मा, जतिंदर सोनी, अश्वनी कपुर, बलबीर सिंह संधू, अमनजोत सिंह भोगल, मुकेश भारद्वाज, आकाश अचरेजा, त्रिशला शर्मा, सीमा अचरेजा, वरुण चड्डा, विजय भाटिया, सिकंदर गुप्ता, पंकज मल्होत्रा,जसप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, राहुल सेठी, अमित कुमार, दमन शर्मा , अरुण चढ़ा, गुरबीर सिंह, तरनजीत सिंह भाटिया, चंद्र प्रकाश, रिशु, मौजूद थे।