*👉🏻 1319 पेटी अवैध शराब सहित एक काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 23 सितंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब चौकी मंड के इंचार्ज नरिंदर रल ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर एक गोदाम से 1319 पेटी अवैध शराब की बरामद कर ली।
जानकारी देते हुए एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी सब डिवीजन करतारपुर नरिंदर सिंह औजला के दिशा निर्देशों पर मंड चौकी इंचार्ज ने पुलिस पार्टी सहित आध खूही मंड में नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें सूचना मिली की जतिंदर कुमार पुत्र ललित शाह निवासी कबीर विहार नजदीक शिव मंदिर बस्ती बावा खेल ने अपनी दो दुकानें जोकि आर.के प्लास्टिक फैक्ट्री नजदीक संगल सोहल में हैं,उसमें बड़ी गिनती में अवैध शराब की पेटियां स्टॉक की हुई है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 642 पेटी संतरा मार्का,677 पेटी रसभरी मार्का (कुल 1319 पेटी) शराब की बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
