*👉🏻 स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा 40 किलो हेरोइन सहित एक तस्कर काबू* *👉🏻 पाकिस्तान से हेरोइन लाकर भारत के अलग-अलग शहरों में करता था सप्लाई-एडीजीपी सिद्धू*
जालंधर-(राजीव शर्मा)-स्पेशल टास्क फोर्स पंजाब ने 40 किलो हेरोइन सहित तस्कर को काबू किया है। गिरफ्तार तस्कर पाकिस्तान से अमृतसर के रास्ते पंजाब सहित देश के कई शहरों में हेरोइन की तस्करी करता था। इस बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल टास्क फोर्स के एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब से नशा को पूर्णरूप से खत्म करने के लिये हर संभव कोशिश कर रही है। इसी संधर्भ में आज एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर एआईजी स्नेहदीप शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि गुरलाल सिंह निवासी अमृतसर बड़ी भारी मात्रा में पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर पंजाब सहित देश के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता है। स्पेशल टास्क
फोर्स ने आज एक विशेष नाकेबंदी के बाद 40 किलो हेरोइन के साथ गुरलाल सिंह को लुधियाना में गिरफ्तार कर लिया है। उक्त तस्कर से एसटीएफ टीम पूछताछ कर रही है। एडीजीपी हरप्रीत सिंह सिद्धू की स्पेशल टास्क फोर्स टीम अभी तक पंजाब में कई नशा तस्करो पर कारवाई कर चुकी है और उनसे सैंकड़ों किलो नशा बरामद कर चुकी है।गौरतलब है कि पूर्व सरकार के समय मे पंजाब के नौजवान नशो के दलदल में बुरी तरह डूब गए थे जिस कारण उड़ता पंजाब नामक फ़िल्म बनी थी और यह फ़िल्म पंजाब के नौजवानों पर हावी हो चुका नशे की कहानी बयां करती थी। पंजाब में नशा खत्म करने के मुद्दों पर ही लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य में सरकार ने तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। स्पेशल टास्क फोर्स ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े नशा तस्करो पर नकेल डाल दी है। नशा तस्करो पर स्पेशल टास्क फोर्स के नकेल डालने के बाद अब पंजाब में हेरोइन जैसे महंगा नशा मिलना मुशिकल होता जा रहा है। सूत्र बताते है कि हेरोइन जैसे नशा महंगा होने के कारण फिर से नशेड़ियों का झुकाव मेडिकल नशा की तरफ बढ़ रहा है ।