*👉🏻 इटली के मिलान में जालंधर के दम्पति ने की आत्महत्या, 6 साल की बच्ची अस्पताल में दाखिल*
जालंधर,1 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर के हेलरा गांव के गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी मनदीप कौर इटली के मिलान शहर मे रहते थे। जिन्होंने शुक्रवार मिलान के अपने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनकी 6 साल की बच्ची भी इसी दौरान किसी प्रकार घायल हो गयी। जो इलाज हेतु अस्पताल दाखिल है। दम्पति ने आत्महत्या क्यों की है इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इटली पुलिस ने लाशों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जब जालंधर के गांव हेलरां रहते उनके परिजनों से बात की तो उनकी बड़े भाई परगन सिंह ने बताया कि उनको शनिवार सुबह गुरप्रीत सिंह के बड़े भाई ने इंडिया फोन करके घटना के बारे में बताया। परिवार को दोनों की मौत की सूचना मिलते ही सारे परिवार मे शोक की लहर दौड़ गयी और पूरे गांव मे शोक का माहौल बना हुआ है।


