*👉🏻 जालंधर में कार से उतरते ही व्यक्ति ने लुटाए 500 और 2000 के नोट* *👉🏻 दो से तीन लाख रुपये लुटाये जाने की सूचना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 01 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)-महामारी कोरोना वायरस की दहशत के चलते लोग घरों में बैठे हुए हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी हरकतों ने लोगों को घरों से बाहर आने के लिए मजबूर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में आज दोपहर 12:30 बजे के करीब एक व्यक्ति कार में आता है और शहीद बाबू लाभ सिंह नगर नहर के पास कार को रोककर उससे बाहर निकलता है। कार से बाहर निकले व्यक्ति के हाथ में 500 और ₹2000 के नोटों की गड्डियां पकड़ी हुई थी।
देखते ही देखते उक्त व्यक्ति ने हाथ में पकड़े हुए नोटों की गड्डियों में से नोट लुटाने कर दिए। व्यक्ति द्वारा नोट लुटाए जाते हुए देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और नोटों को लूटना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में उक्त कार चालक दो से तीन लाख रुपये लुटा कर वहां से चला गया। कार चालक के चले जाने के बाद भी जिन-जिन लोगों को नोट लुटाए जाने की सूचना मिल रही थी वह उक्त स्थान पर पहुंच रहे थे। कार चालक के चले जाने के पश्चात भी कई लोग सड़क पर इस उम्मीद में खड़े थे कि उक्त कार चालक वापस आएगा और फिर से नोट लुटायेगा। नोट लुटाने वाला व्यक्ति कौन था और कहां से आया था इस बारे में पता नहीं चल पाया है।