*👉🏻 नारी सम्मान के ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘सिरजनहारी’ की होने जा रही है शुरुआत*
जालन्धर,8 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-गुरु साहिब के फरमान ‘सो क्यों मंदा आखिए,जित जम्मे राजान’ के अनुसार महिलाओं को बनता मान-सम्मान देने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था ‘नन्ही छां’ की समाज सेवा के 10 वर्ष मुकम्मल होने के अवसर पर ‘नन्ही छां’ व श्रीमती हरसिमरत कौर बादल के संरक्षण में पी.टी.सी.पंजाबी एक बहुत बड़ा प्रयास करने जा रहा है। ‘सिरजनहारी’ नामक यह कार्यक्रम उन महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देगा जिन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष में से निकलकर समाज को नई दिशा दी है। समाज
निर्माण की ऊंची सोच की बदौलत नए मील पत्थर स्थापित किए हैं और वे महिलाएं जो अपने बुलंद इरादों से समाज के लिए एक प्रेरणा,एक मिसाल बनी हुई हैं।
नारी सम्मान के इस श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम सिरजनहारी को 9 सितम्बर 2018, दिन रविवार को रात्रि 8 बजे से पी.टी.सी.पंजाबी पर प्रसारित किया जाएगा। प्रत्येक शनिवार व रविवार रात्रि 8 बजे दर्शक ‘सिरजनहारी’ से प्रेरणा ले सकेंगे। पंजाबी टैलीविज़न के इतिहास में नारी सम्मान के संबंध में बनाए गए कार्यक्रम ‘सिरजनहारी’ का निर्माणफ्रेम
24′ कम्पनी द्वारा श्रीमती चंचल कौशिक की अगुवाई में किया गया है और इस कार्यक्रम में बतौर ज्यूरी सदस्य विशेष तौर पर श्रीमती मीनाक्षी लेखी (सांसद), श्रीमती गुरजोत कौर (सीनियर एग्जीक्यूटिव अजीत पब्लिकेशंज़) व श्रीमती रजनी बैक्टर (क्रीमीका) जुड़ी हैं।


