*👉🏻 पुलिस को चकमा दे हथकड़ी से हाथ निकाल भागा आरोपी, थोड़ी दूरी पर किया काबू*

जालंधर,22 नवंबर-(भल्ला)-थाना डिवीजन नं 4 में प्रोडक्शन रिमांड पर लाया जा रहा आरोपी पुलिस को चकमा दे भाग गया। जिसे कुछ ही दूरी पर पुलिस मुलाज़िमों ने काबू कर लिया। जानकारी के अनुसार बेगोवाल का रहने वाला मंगत राम 379 बी के मामले का आरोपी है। जिसे थाना 4 की पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लाई थी। पुलिस मुलाज़िम जैसे ही आरोपी को लेकर ज्योति चौक नज़दीक पहुंचे तो आरोपी पुलिस को चकमा दे हथकड़ी से अपना हाथ निकाल भाग गया। आरोपी के भागते ही उसे लेकर आ रहे पुलिस मुलाज़िम भी उसके पीछे भागे और कुछ ही दूरी पर आरोपी को काबू कर लिया। गनीमत ये रही कि आरोपी किसी तंग गली से नहीं भागा वरना पुलिस की जान सांसत में आ जाती।
