*👉🏻 नशीले पदार्थ सहित एक काबू*
जालंधर,22 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआई भगवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित दादा अस्पताल के नजदीक गश्त पर थे कि स्लिप रोड पर एक व्यक्ति खड़ा था, जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस पार्टी ने पीछा कर उस व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 ग्राम नशीला पाउडर और 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित कुमार उर्फ मोही पुत्र रामकुमार निवासी धानकिया मोहल्ला बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच की गई तो पता चला कि आरोपी पर पहले भी थाना 8 में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। आरोपी का भाई नरेश कुमार नेशा भी नशे के कारोबार में शामिल है। नेशा पर नशे के कई मामले दर्ज हैं और उसकी प्रॉपर्टी भी पुलिस ने अटैच की हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता लगा रही है।
