*👉🏻 सुशील रिंकू उन्हीं क्षेत्रों ने हराया जहां से 2017 में कम वोट मिले थे* *👉🏻 हैडलाइन एक्सप्रेस ने पहले ही चेताया था कि इन क्षेत्रों से हो सकता है कांग्रेस को नुक्सान, पांच सालों में इन इलाकों की सुध तक नहीं ली थी रिंकू ने, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 मार्च 2022-(प्रदीप भल्ला)-जब कांग्रेस ने जालंधर वेस्ट से सुशील रिंकू को फिर से प्रत्याशी बनाया था तो हैडलाइन एक्सप्रेस ने खबर लगा कर चेताया था कि 2017 में सुशील रिंकू जीत तो गए थे लेकिन उन्हें देओल नगर,न्यू देओल नगर,तिलक नगर,उदय नगर,दशमेश नगर से बहुत कम वोट पड़े थे।
अगर सुशील रिंकू इस बार भी जीतना चाहते हैं तो इन इलाकों में जाकर उन्हें खुद लोगों से मिलना होगा ताकि लोग उन्हें वोट कर सकें। मगर ओवरकॉन्फिडेंस के चलते सुशील रिंकू ने इन इलाकों की तरफ ध्यान नहीं दिया। वैसे भी पूरे 5 सालों में सुशील रिंकू ने इन इलाकों की तरफ ध्यान देना उचित नहीं समझा। जिस कारण लोग उनके विरुद्ध हो गए। इन क्षेत्रों के लोगों ने भाजपा व आम आदमी पार्टी को वोट करने का मन बना लिया था और हुआ भी ऐसा ही चुनावों में सुशील रिंकू को हार का मुंह देखना पड़ा और आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी जीत गया। अब जब बूथ वाईस सूची जारी हुई तो उसे पता चला कि करतार नगर, तिलक नगर, देओल नगर, न्यू देओल नगर, उदय नगर, दूरदर्शन एनक्लेव जैसे क्षेत्रों से कांग्रेस को बहुत कम वोट पड़े और वह वोट प्रतिशत भाजपा और आम आदमी पार्टी की तरफ चला गया। हैडलाइन एक्सप्रेस की खबर पूरी तरह से सच साबित हुई और इन क्षेत्रों से कम वोट पड़ने के कारण सुशील रिंकू को हार का मुंह देखना पड़ा।