*👉🏻 रजिस्ट्री करवाने आई बुजुर्ग महिला से दूसरे पक्ष ने की मारपीट, बयाना फाड़ने की कोशिश*
जालंधर,29 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- डीसी कंपलेक्स में स्थित बूथ नंबर 246 में उस समय हंगामा हो गया जब रजिस्ट्री करवाने आई बुजुर्ग महिला नीलम पत्नी श्यामलाल निवासी पंज पीर से दूसरे पक्ष के व्यक्ति योगेश्वर दत्त शर्मा ने गाली गलौज कर मारपीट की ओर बयाना फाड़ दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और नीलम कुमारी
के बयान दर्ज किए। जानकारी देते हुए नीलम कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी की योगेश्वर दत्त शर्मा से न्यू अमरीक नगर में एक मरले का प्लाट लेने की बात हुई थी। योगेश्वर दत्त ने एक मरले के प्लाट के लिए सवा पांच लाख रुपए की बात की थी। सौदा तय होने पर नीलम कुमारी की बेटी ने एक लाख रूपया एडवांस लेकर बयाना करवा लिया और आज रजिस्ट्री करवाने की तारीख तय हुई थी। जैसे ही नीलम कुमारी अपनी बेटी
व बेटे के साथ बूथ नंबर 246 में पहुंची तो उन्हें किसी ने बताया कि इस प्लाट की एनओसी नहीं है। जब उन्होंने योगेश्वर दत्त से एनओसी की मांग की तो वह विवाद करने लगा और बयाना फाड़कर रुपए भी छीनने की कोशिश की। मारपीट होती देख आसपास मौजूद लोगों ने नीलम कुमारी को बचाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब इस बारे में दूसरे पक्ष योगेश्वर दत्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एनओसी की कोई जरूरत नहीं थी। बिना वजह ही विवाद हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

