*👉🏻 मामूली बात पर हुए झगड़े ने हिंसक रूप लिया,दो युवक गम्भीर हालत में*


जालंधर,12 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-देर रात किशनपुरा में मामूली बात पर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दो व्यक्तियों को 25-30 युवकों ने तेजधार हथियारों से काट डाला। जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति जसवंत सिंह उर्फ राजू निवासी हरदीप नगर ने बताया कि वह देर रात 12 बजे किसी धार्मिक समागम से वापिस आये थे और किशनपुरा में अपने दोस्त मिंटू के साथ बात कर रहे थे। तभी वहां पर सन्नी,शेरू और सभरवाल नामक युवक आ गए। जिनसे किसी बात पर तूं-तूं मैं-मैं हो गई। जिसके बाद वह मिंटू के साथ वहां निकल गए और संतोखपुरा की तरफ जाने लगे। अभी वह संतोखपुरा पहुंचे ही थे कि वहां पर 25-30 युवकों के साथ सन्नी,शेरू और सभरवाल खड़े थे। जिन्होंने उन पर ईंट, पत्थर और बोतलों से हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही सभी युवकों ने उन्हें तेजधार हथियारों से काट डाला। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझ मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि जसवंत सिंह की बाजू टूट चुकी है और मिंटू सत्यम अस्पताल के आईसीयू में ज़िंदगी और मौत से लड़ रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।