*👉🏻 एनजीओ के सदस्यों ने अपाहिज आश्रम में रह रहे लोगों के साथ बिताया समय*
जालंधर 23, अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)-मिनी एनजीओ नामक संस्था के सदस्यों ने अपाहिज आश्रम में जाकर वहां रह रहे लोगों के साथ समय बिताया। राजा गार्डन में रहने वाले बच्चों ने मिनी एनजीओ नामक संस्था का गठन किया है। इसी संस्था के सदस्यों ने अपाहिज आश्रम में जाकर लोगों को खाने पीने का सामान दिया और दोपहर का समय वहीं बिताया। इस अवसर पर एनजीओ के सदस्य आयुष दीवान ने कहा कि हमारे एनजीओ का लक्ष्य ही बच्चों को उनके सामाजिक कर्तव्यों प्रति जागरूक कर उन्हें समाज के एक बेहतर नागरिक बनाना है। आयुष दीवान ने कहा की हमने किताबों में भी पड़ा है की भगवान को पाने के लिए मंदिर जाने या पूजा पाठ करने की आवश्यकता नहीं है। भगवान तो बेसहारा लोगों के हृदय में रहते हैं।अगर हम समाज में गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा करेंगे तो भगवान का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। क्योंकि नर सेवा ही सही मायनों में नारायण सेवा होती है। इस अवसर पर भानु सेठ, गौरव सेठ, लक्ष्यवेध, गौरव वेद, विशेष, गौरव, संचय, साहिल, आर्यन, कृष्णा, पीयूष, प्रियांशु, गुलशन, तुषार, चंदन, जय श्री, कृष्णा, तेजस्व सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।

