*👉🏻 एआरपी और पंजाब पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
जालंधर,26 अप्रैल-(हरदीप सिंह)- शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एंटी रायट पुलिस व पंजाब पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना डिवीज़न नंबर तीन के प्रभारी विजय कुंवरपाल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट व उसके साथ लगते इलाकों में पैदल मार्च किया। इस मार्च का मकसद शहर में शांति बनाए रखना था।


