*👉🏻 सिलेंडरों में से गैस चोरी करते एक काबू*
जालंधर,26 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने सिलेंडरों में से गैस चोरी करते एक व्यक्ति को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गैस एजेंसी का कर्मचारी सिलेंडरों में से गैस चोरी कर उसे खाली सिलेंडर में भरकर महंगे मूल्य पर बेचता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने गुरमेल चंद पुत्र दर्शन लाल निवासी सहझँगी थाना लांबड़ा को उसी के गांव के एक घर में सिलेंडरों से गैस निकालते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी ने माना कि वह सिलेंडरों में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकाल एक सिलेंडर भर लेता था और उसी सिलेंडर को महंगे दाम पर लोगों को बेचता था। पिछले काफी समय से वह यह काम कर रहा है। पुलिस ने मौके पर एएफएसओ मनीष कुमार को बुलाया और सिलेंडरों की जांच की गई तो हर सिलेंडर में से कम गैस निकली। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 सिलेंडर 2 गैस निकालने वाली बांसुरिया और एक गाड़ी छोटा हाथी बरामद की है। आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

