*👉🏻 प्रतिबंधित दवाइयों सहित दो काबू*
जालंधर,26 अप्रैल-(हरदीप सिंह बब्बू)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि एएसआई निर्लेप सिंह पुलिस पार्टी सहित मॉडल हाउस के माता रानी चौक में मौजूद थे। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख एक्टिवा सवार वापिस मुड़ने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से 95 नशीली गोलियां व 1580 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम राजकुमार उर्फ गौरी पुत्र नत्थू राम निवासी अवतार नगर व राजकुमार उर्फ राजू पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी भार्गव कैंप बताया। आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह लोग प्रतिबंधित दवाइयां कहां से खरीद कर लाते थे और किसे बेचते थे।



