*👉🏻 स्कूल बस और पनबस की टक्कर में ड्राइवर की मौत*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना आदमपुर के अंतर्गत पड़ते गांव चूहड़वाली में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में स्कूल बस के ड्राइवर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह पुलिस डीएवी स्कूल की बस को ड्राइवर परमजीत सिंह निवासी नकोदर चला रहा था और बच्चों को लेने जा रहा था। जैसे ही होशियारपुर रोड़ पर गांव चूहड़वाली के नज़दीक पहुंचा तो सामने से आ रही पनबस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बस का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही थी।



