कपिल के गेस्ट को हरभजन कैटरर्स ने किया खुश

अक्सर अगर पंजाब में खाने की बात हो तो अमृतसर का नाम सबसे पहले आता है , लेकिन हमें कुछ ऐसा था कि पंजाब भर में एक अलग पहचान बना चुके जालंधर के हरभजन कैटरर्स की भी वाह वाह हो जाये। ये कहना है कपिल शर्मा की रिसेप्शन की दावत पर आये मेहमानो को अलग अलग व्यंजनों से खुश करने वाले हरभजन कैटरर्स के भाइयों की जोड़ो सतिंदर पल सिंह (हनी) और मनप्रीत सिंह (शेंकी) का।
पिछले लगभग 2 हफ़्तों से सुर्खियां बटूर रहे कपिल गिन्नी की शादी की आखरी दावत में मेहमाननवाजी हरभजन कैटरर्स ने की। अमृतसर के रेडिसन ब्लू में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड, पॉलीवूड व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिगज्जों सहित 2500 से ज़्यादा मेहमानों ने शिरकत की। सतिंदर पल सिंह ने बताया कि इस पार्टी को चार चाँद लगाने के लिए उनके टीम ने लगातार लगभग 36 घंटे त्यारी की। इस मेहमान नवाज़ी में 270 से ज़्यादा व्यंजन परोसे गए।
टर्की, मुंबई और राजस्थान से आये शेफ
हरभजन कैटरर्स के सतिंदरपाल सिंह ने बताया विशेष व्यंजनों को (Authentic) रूप से त्यार करने और परोसने के लिए मुंबई और राजस्थान से विशेष शेफ की टीम बुलाई गयी थी। आइस क्रीम एक्सपर्ट विशेष रूप से टर्की से आना हुए।
“मटन अमृतसरी ने बल्ले बल्ले करा दिती “
पंजाबी म्यूजिक को बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पर ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले दिलेर मेहँदी जी ने मटन अमृतसरी के लिए स्पेशल सराहना की। वही गोल्डन स्टार के नाम से मशहूर मलकीत सिंह जी ने भी खाने की सराहना करने हुए कहा “वीर नज़ारा आ गया ” पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, सतिंदर सत्ती, डॉ जुएस , ज़ोरा रंधावा सहित अन्य विशेष मेहमानों ने गोल्डन क्राकरी सहित खाने की प्रेजेंटेशन के लिए हरभजन कैटरर्स की जमकर सराहना की
पाजी “आई आम सीरियस “
रिसेप्शन पार्टी के बाद जालंधर आने पर कपिल शर्मा ने जालंधर गिन्नी के घर सतिंदर पाल सिंह हनी जो गले लगा कर इस बेहतरीन मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया कहा. और साथ ही कहा मुझे उम्मीद नै थी की पंजाब में भी कोई इस तरह का अरेंजमेंट दे सकता है. पाजी “आई आम सीरियस ” मज़ाक न समझना।


