*👉🏻 थाना 8 में हेरोइन सहित एक काबू*
जालंधर,27 अप्रैल-(ज्ञान सिंह)- थानों में महिला मुलाजिमों की नियुक्ति से पुलिस टीम मजबूत हुई है। रोजाना ही महिला मुलाजिम किसी ना किसी अपराधी को काबू कर रही हैं। थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात महिला एसआई ने भी एक आरोपी को हेरोइन सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नं 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि महिला एसआई प्रभजोत कौर पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति जो कि फ्लाईओवर के नीचे खड़ा हुआ था पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और गुज्जा पीर रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरबजीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ गुरजीत पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव बूटा कपूरथला बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच की गई तो पता चला की थाना कोतवाली कपूरथला में भी आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से नशा खरीद कर लाता था और किसे सप्लाई करता था।

