*👉🏻 सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता चले गए विदेश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

अमृतसर, 18 नवंबर 2022- मृतक पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार को विदेश चले गए। दोनों यूके के लिए रवाना हुए हैं और उन्होंने चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़ी है।
विदेश जाते समय की उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्दू मूसेवाला के फैंस में हलचल पैदा हो गई है। मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी शिकायत वापस लेकर विदेश में बस जाएंगे। वहीं पता चला है कि इंग्लैंड में बसे सिद्दू मूसेवाला के प्रशंसकों ने परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर साइकल रैली का आयोजन किया हुआ है। इसी में भाग लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं। दूसरी तरफ सिद्दू मूसे वाला के माता-पिता ने कुछ दिन पहले ही बयान जारी कर कहा था कि पंजाब में अब लोगों को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी क्योंकि पंजाब सेफ़ नहीं रहा है।

