*👉🏻 फगवाड़ा के गाँव गंडवा की रहने वाली रविदासिया समुदाय की महिला ने अपने साथ हुए गैंगरेप के प्रयास करने वाले आरोपियों पर कारवाई की मांग को लेकर डीजीपी को भेजी शिकायत* *👉🏻 पुलिस मामले की जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
फगवाड़ा, 04 जून 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-गांव गंडवा जिला फगवाड़ा की रहने वाली सोनिया पत्नी लखवीर कुमार ने डीजीपी पंजाब, एसएसपी कपूरथला व अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजकर इंसाफ की मांग की है। शिकायत में पीड़ित सोनिया ने लिखा है कि वह 02-06-21 रात 8:30 बजे घर पर अकेली थी कि तभी बश्म्बर लाल, हरप्रीत हैप्पी, लखबीर सिंह घुग्गी,सैवन, लाल बहादुर और लवली वालिया घर में घुस आए। आते ही लवली वालिया ने पीड़ित महिला पर पिस्तौल तान दी और उसके पति के बारे में पूछने लगा। पीड़ित महिला ने आरोपियों से कहा कि उनका पति व देवर घर पर नहीं है, वह अकेली ही है। तभी हमलावरों ने पूरे घर की तलाशी ली। घर पर पीड़ित महिला के इलावा कोई और ना मिलने पर हमलावरों ने महिला से मारपीट कर गैंग रेप करने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने शिकायत में लिखा कि आरोपी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं इसी कारण वह पहले भी उनके देवर पर हमला कर चुके हैं। पीड़ित महिला ने हमलावरों से मुकाबला किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद ही पीड़ित महिला का पति, देवर व अन्य लोग आ गए और दरवाजा खटखटाने लगे। बाहर से ज्यादा लोगों की आवाजें सुनाई देने के कारण आरोपी घबरा गए और वहां से निकल गए। जिसके बाद पीड़ित महिला के रिश्तेदार महिला को अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए ले गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने उसे एक चिट्ठी लिख कर दी और पीड़ित महिला को कहा कि इस चिट्ठी के अनुसार वह यही मैटर लिख कर देगी तो उसका मेडिकल किया जाएगा। जिसकी प्रति भी उच्च अधिकारियों को साथ में भेजी गई है। पीड़ित महिला ने डीजीपी पंजाब व अन्य अधिकारियों से इंसाफ के लिए गुहार लगाई है।


