👉🏻 भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के प्रदेश अध्यक्ष अजय जोशी को पार्टी ने किया पद मुक्त
👉🏻 कुछ देर पहले ही अवैध शराब सहित पकड़े गए हैं अजय जोशी
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 01 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं जालंधर प्रभारी सुभाष शर्मा ने भाजपा ट्रांसपोर्ट सेल के प्रदेश अध्यक्ष अजय जोशी को पार्टी से पदमुक्त कर दिया है। आज जालंधर पुलिस ने अजय जोशी को 6 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
इसी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अजय जोशी को पद मुक्त करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि पुलिस बिना किसी दबाव के अपना कार्य कर सके। गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव संबंधी अजय जोशी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी थी लेकिन आपराधिक मामला दर्ज होने के कारण उन्हें पदमुक्त किया गया है।
