*👉🏻 अमृत गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,1 अक्तूबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- शहर के चर्चित अमृत गेस्ट हाउस में थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने छापेमारी कर एक लड़का और एक लड़की को काबू किया है।
जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने अमृत गेस्ट हाउस में छापेमारी कर वहां से एक लड़के और एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के रजिस्टर को ज़ब्त कर जांच शुरू की है। इलाका निवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि फगवाड़ा गेट में स्थित अमृत गेस्ट हाउस में युवा लड़के लड़कियों का आना जाना लगा रहता है। जिससे इलाके का माहौल खराब होता है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर वहां से आपत्तिजनक हालत में एक लड़के और लड़की को काबू कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस के मालिकों ने छापेमारी की सूचना मिलते ही पिछले दरवाजे से कुछ लड़के लड़कियों को भगा दिया था।

