*👉🏻 जालंधर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 12 जून 2020-(एच.ई)-जालंधर में आज तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि एक 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट अस्पताल का एक्स-रे टेक्नीशियन, रमणीक एवेन्यु का रहने वाला एक व्यक्ति व इंडस्ट्रियल एरिया के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दिलबाग नगर की रहने वाली 67 वर्षीय पॉजिटिव महिला जो लुधियाना अस्पताल में उपचाराधीन थी कि मौत हो गई है। इस प्रकार जालंधर में पॉजिटिव मरीजों की गिनती 325 हो गई है जबकि जिले में मरने वालों की गिनती 11 हो गई है।
