*👉🏻 करेटा कारें लूटने वाले आरोपी अपने साथी सहित गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौलें और कारतूस बरामद* *👉🏻 कत्ल केस में उम्र कैद की सजा भुगत रहे है दो आरोपी, पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद से ही फरार थे दोनों आरोपी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 08 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता लगी जब सीआईए देहाती की टीम ने क्रेटा कारें लूटने वाले दो लुटेरों को उनके साथी और विदेशी पिस्तौलों सहित काबू कर लिया। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए देहाती के इंचार्ज शिवकुमार को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी विदेशी हथियारों के साथ लेसड़ीवाल की तरफ आ रहे हैं, जो कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
इसी सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज शिव कुमार ने पुलिस पार्टी सहित सख्त नाकाबंदी कर लेसड़ी वाल की तरफ आने जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। तभी पुलिस पार्टी ने अलावलपुर की तरफ से आ रही एक फिगो कार को रोका जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। पुलिस पार्टी ने तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल (मेड इन ब्राज़ील), एक रिवाल्वर 38 बोर (वेबले), तीन पिस्तौल 32 बोर और 48 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने अपना नाम प्रदीप शर्मा उर्फ दीपू पुत्र जतिंदर सिंह निवासी अलावलपुर, गोपाल सिंह उर्फ गोपा पुत्र बलविंदर सिंह निवासी मोहल्ला जट्टा आदमपुर और जसविंदर सिंह उर्फ जोनी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ब्यास आदमपुर बताया। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी गोपा और दीपू ने साल 2012 में मनवीर सिंह पुत्र सलविंदर सिंह निवासी दौलतपुर का कत्ल किया था। जिस केस में आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई है। आरोपी पैरोल पर बाहर आए हुए थे लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी वह वापस जेल नहीं गए। जिसके बाद आरोपियों ने 20 जनवरी 2020 को अलावलपुर रोड पर गन पॉइंट पर भट्ठा मालिक की क्रेटा कार भी छीनी थी। उसी मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
