पति की गलती से हाईवे पर छूट गई पत्नी, 6 लोग उठा ले गए और पूरी रात किया गैंगरेप

कार से उतरी थी पत्नी, पति को लगा बैठी है और वो चल दिया
संबलपुर जिले के रहने वाली महिला अपने पति और बेटी से साथ कटक जा रही थी। पति कार चला रहा था जबकि उसकी बेटी पति की सीट के बगल में बैठी थी। महिला खुद पीछे वाली सीट पर बैठी थी। जब वे लोग रात करीब 10 बजे अंगुल जिले के नकची गांव के पास पहुंची तब महिला ने अपने पति से कहा कि कार रोको, मुझे पेशाब करना है उसके बाद उसके पति ने सड़क किनारे कार रोकी। महिला कार से उतरी और उसके बाद वापस लौटी अपने हाथ धोने के लिए कार की पीछे वाली सीट से पानी की बोतल लेने के लिए। बोतल लेने के बाद उसने कार का गेट बंद कर दिया। उसका पति समझा की उसकी पत्नी कार में बैठ चुकी है। उसके बाद उसने गाड़ी आगे बढ़ा दी।

पति को कब चला पता कि पत्नी नहीं है
करीब 17 किमी का सफर तय करने के बाद पति ने बोइंदा में गाड़ी रोकी। वह बेटी के चॉकलेट खरीदने वहीं की एक मार्किट में गया। उस वक्त भी वह इस बात से अंजान था कि उसकी पत्नी एनएस-55 पर ही रह गई है। इसके बाद जब वह चॉटलेट लेकर आया तो उसने देखा की वह पिछली सीट पर नहीं थी। उसे लगा कि वह भी मार्किट से कुछ खरीदने गई है। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद पति ने उसे ढूंढना शुरू किया। जब वह मार्किट में नहीं मिली तो उसने बोइंदा से नकची के बीच कई चक्कर लगाए। इसके बाद भी वह उसे ढूंढ पाने में असफल रहा। फिर उसने उसकी सूचना पुलिस को दी।

तीन दिन की कोशिश के बाद भी पुलिस को नहीं मिली महिला फिर…
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उसे ढूंढना शुरु किया। लेकिन तीन दिनों की कोशिशों के बाद भी वह पुलिस को नहीं मिली। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि पत्नी अपने रिश्तेदार के घर कैसे पहुंची और क्यों उन्होंने पुलिस से संपर्क नहीं किया। हाईवे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला रात को सड़क पर अकेले घूम रही थी। इसके बाद वह 6 लोगों के साथ ऑटो में बैठ गई। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस सुलझाने के लिए जांच की जा रही है।
