*👉🏻 अरोड़ा डिजाइनर बुटीक में लाखों की चोरी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 नवंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर छह के अंतर्गत आते संघा चौक में स्थित अरोड़ा डिजाइनर बुटीक से चोर 10 से 12 लाख का सामान चुरा कर ले गए। जानकारी देते हुए बुटीक मालिक अजय अरोड़ा पुत्र रमेश लाल निवासी ग्रीन मॉडल टाउन ने बताया कि वह रात को बुटीक बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले तो देखा बुटीक का शटर टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अंदर पड़ा सारा सामान चोरी हो चुका था। उनका बुटीक दो मंजिला है ऊपरी मंजिल पर भी डिजाइनर सूट पड़े होते हैं जिन्हें चोर चुरा कर ले गए।
अजय अरोड़ा के अनुसार उनका 10 से 12 लाख का सामान चोरी हो गया है। घटना की सूचना तुरंत ही थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एडिशनल एसएचओ गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
