*👉🏻 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे की बजाए कूल डे के रूप में मनाया*
चंडीगढ़(हैडलाइन ब्यूरो)अप्रैल फूल के बजाय 1 अप्रैल को कूल डे के रूप में मनाया गया। देव समाज कॉलेज सेक्टर 45 चंडीगढ़ ने डॉ. अब्दुल कयूम (IFS) डिप्टी कंजर्वेटर फॉरेस्ट चंडीगढ़ (UT) प्रिंसिपल श्रीमती डॉ.जसपाल कौर (प्रिंसिपल देव समाज रेजेज) द्वारा त्रिवेणी के
रोपण के साथ इसे मनाया और त्रिवेणी क्लब के अपने सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। प्रदीप त्रिवेणी जो कि चंडीगढ़ में त्रिवेणी वृक्षारोपण के संस्थापक हैं। श्रीमती अस्तिंदर (नेशनल अवार्डी) प्रबुनाथ शाही और वन विभाग के बलजीत सिंह उपस्थित थे और उन्होंने कॉलेज में वृक्षारोपण किया।


