*👉🏻 टीचर का पर्स झपट ले गए लुटेरे*
जालंधर,9 मई-(प्रदीप भल्ला)- थाना 3 के अधीन आते शिवाजी पार्क के साथ लगती गली में लुटेरे सनातन धर्म स्कूल की टीचर का पर झपट फरार हो गए। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला हरप्रीत कौर पत्नी पुष्पिंदर सिंह निवासी कोट पक्षियां ने बताया कि वह मंडी रोड स्थित सनातन धर्म स्कूल में टीचर है। मंगलवार दोपहर छुट्टी के समय जब वह अपनी दो महिला मित्रों के साथ वापिस आ रही थी तो प्रताप बाग के सामने शिवाजी पार्क के साथ वाली गली में से दो बाइक सवार लुटेरे आए और पर्स झपट कर फरार हो गए। पर्स में सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, बैंक की कॉपियां व जरूरी दस्तावेज थे। घटना की शिकायत थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है।

