*👉🏻 भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में 4 अक्टूबर को शराब व मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश*
जालंधर-भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाश उत्सव 5 अक्टूबर को श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इसी सम्बन्ध में 4 अक्टूबर दिन बुधवार को अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं की तरफ से शोभायात्रा निकाली जाएगी व धार्मिक समागम करवाये जाएंगे। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और अमन-कानून को बनाये रखने के लिए जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने मीट और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत शोभायात्रा के रास्ते और धार्मिक समागम वाले स्थान के नज़दीक मीट और शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी।
