*👉🏻 थाना बावा खेल और थाना डिवीजन नंबर दो में तैनात मुलाजिम नशा करते काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,14 सितंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 2 पुलिस मुलाजिमों को नशा करते हुए काबू किया है। जिन्हें माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती मिट्ठू में दो पुलिस मुलाजिम नशा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी कर मौके से अमरजोत सिंह हैड कांस्टेबल और निर्मलजीत सिंह निम्मा को मौके से नशा करते हुए काबू कर लिया। दोनों मुलाजिम थाना बस्ती बावा खेल और थाना डिवीजन नंबर दो में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी मुलाजिमों पर मामला दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत में पेश किया है।