*👉🏻 जालंधर वेस्ट के अवैध कारोबारियों को शिवसेना हिंद की चेतावनी* *👉🏻 अवैध रूप से चल रही लॉटरी, शराब व नशा तस्करी करवाएंगे बंद:-ईशांत शर्मा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 23 जून 2020-(एच.ई)-जालंधर का वेस्ट हल्का जहां महामारी के चलते अनलॉक-1 में मिली छूट के बाद लॉटरी कारोबार एक बार से फल फूल रहा है और महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में भी शराब व नशे का कारोबार जारी रहा था वहीं अब शिवसेना हिन्द ने बीड़ा उठाया है कि अगर कोई भी तस्कर इस अवैध कारोबार में संलिप्त है उसका खुलासा किया जाएगा।
इस बारे इशांत शर्मा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिव सेना हिन्द ने बताया कि जहां बड़े नेताओं से लेकर पुलिस के कई अधिकारी अवैध कारोबारियो को संरक्षण दिए हुए है वहीं शिव सेना हिन्द इनके खिलाफ खुलासा करने हेतु सड़को पर उतरना पड़ा तो भी उतरेंगे। चाहें इस लड़ाई में किसी भी हद तक जाना पड़ा जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत दिनों पार्षद पुत्र पर इलाके में शराब बेचने के आरोप लगे थे वही अब दोबारा से आरम्भ हुए लाटरी कारोबार में ‘स’ नामक शख्स का नाम सामने आ रहा है।इशांत शर्मा ने कहा कि उक्त ‘स’ नामक शख्स कई नेताओं से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के संरक्षण में कारोबार धड़ल्ले से कर रहा है। ऐसे में फिलहाल किसी का नाम उजागर किए बिना उक्त कारोबारी व अन्यो को 72 घण्टे का अल्टीमेटम दिया जाता है कि वह, यह सभी अवैध कारोबार बंद कर दे अन्यथा शिव सेना हिन्द इस के खिलाफ़ खड़ी होकर इसकी रोकथाम हेतु कार्य करेगी। वही ईशांत शर्मा ने बताया की पुलिस प्रशासन की कुछ काली भेड़े इन तस्करो और लोटरी वालो के साथ मिली है जिनका खुलासा भी जल्द होगा।


