*👉🏻 जालंधर के थाना प्रभारी के घर पर चलाई गोलियां* *👉🏻 पुलिस जांच में जुटी*
जालंधर,14 मई-(प्रदीप भल्ला)-थाना रामामंडी के अधीन आते सूर्या एन्क्लेव में आज दोपहर 12:45 पर थाना आठ के प्रभारी के घर पर कोई व्यक्ति गोलियां चला कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह के घर पर आज कोई व्यक्ति तीन गोलियां चलाकर फरार हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और उनके बिल्कुल साथ ही उनके रिश्तेदारों का घर है। जब आज गोलियां चलने की आवाज सुनी तो काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत ही इंस्पेक्टर नवदीप को सूचित किया। जिसके बाद कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। गौरतलब है कि पहले भी जस्सी(पूर्व पुलिस मुलाज़िम) नामक एक आरोपी ने इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। हो सकता है इसमें भी उसी का हाथ हो। क्योंकि इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने जस्सी को नशे के आरोप में पकड़ा था। जिसकी नशा करते हुए की वीडियो भी वायरल हुई थी जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जस्सी को पटना पुलिस ने भी कुछ महीने पहले अवैध असलहे के साथ पटना में गिरफ्तार किया था। पटना पुलिस द्वारा पूछताछ में जस्सी ने बताया था कि वह इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को मारने के लिए हथियार खरीदने यहां अपने साथियों के साथ आया था। फिलहाल पुलिस के सभी उच्च अधिकारी इलाके में जांच कर रहे हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे है।



