*👉🏻 चोरी की गाड़ी में शराब ले जाते पकड़े गए आरोपी से चोरी की दो और गाड़ियां की बरामद*

जालंधर,15 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने कल दमोरिया पुल के पास नाकाबंदी दौरान चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार में 60 बोतल शराब की सप्लाई करने जाते इंदरजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी अमन नगर को काबू किया था। जानकारी देते हुए एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल व थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि आरोपी से रिमांड दौरान पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने दो और गाड़ियां दिल्ली और गुड़गांव से चोरी की हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जगतपुरा की दशहरा ग्राउंड से आर्टिगा और टेंपो ट्रैवलर गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर अब चोरी की धारा भी लगा दी है और आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है।