*👉🏻 नाबालिगा से बलात्कार करने वाला आरोपी काबू*

जालंधर,19 मई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने बूटा पिंड निवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि प्रवासी नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 13-14 साल है ने अपने परिजनों को बताया कि उन्हें दीपक पुत्र रजिंदर गौतम निवासी बूटा पिंड उस समय अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर सिद्धार्थ नगर नजदीक बूटा पिंड ले गया था, जब वह ग्रीन मॉडल टाउन की तरफ से पैदल आ रही थी। घर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। यह घटना 14-15 दिन पहले की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित लड़की के परिजनों ने थाना डिवीजन नंबर 7 में लिखवाई थी। लेडी एएसआई आशा किरण व एएसआई बलविंदर सिंह को आरोपी के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को उसके मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धारा 363, 366-ए, 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
