*👉🏻 पार्षद पति की गुंडागर्दी, इलाके के ही रहने वाले व्यक्तियों को पीटा, एक व्यक्ति के नाक की हड्डी तोड़ी, घायल व्यक्ति सिविल अस्पताल में भर्ती* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,23 दिसंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आते न्यू रसीला नगर में देर रात वार्ड नंबर 75 के पार्षद पति बलबीर बीरा ने कुछ व्यक्तियों को अपने साथियों सहित मिलकर पीट डाला। जिस कारण सतपाल पुत्र बाऊराम निवासी न्यू रसीला नगर के नाक की हड्डी टूट गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति सतपाल के रिश्तेदार टिंका डालिया ने बताया कि उनके भतीजे रात 11:15 बजे चौक में खड़े आपस में बातें कर रहे थे। तभी पार्षद पति बलबीर बीरा आया और उन्हें गालियां निकालने लगा। जब उन्होंने पार्षद पति से कहा कि वह तो सिर्फ आपस में बातें ही कर रहे हैं तो पार्षद पति ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जिसके बाद वह सभी घर आ गए और घर आकर उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया।
अभी युवक घर में घटना की बात कर ही रहे थे कि पार्षद पति अपने साथियों सहित घर में ही आ गया और आते ही सतपाल और टिंकू डालिया के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पार्षद पति और उसके साथियों ने सतपाल को बुरी तरह से पीटा जिस कारण सतपाल के नाक की हड्डी टूट गई। बड़ी मुश्किल से सभी ने अपनी जान बचाई। जिसके बाद घायल अवस्था में सतपाल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और थाना डिवीजन नंबर पांच में पार्षद पति के खिलाफ शिकायत दी गई। टिंका डालिया ने बताया कि कुछ समय पहले भी पार्षद पति बलबीर बीरा का निविया कंपनी का नकली माल थाना पांच की पुलिस ने पकड़ा था। टिंका ने बताया कि पार्षद पति हमेशा ही किसी ना किसी विवाद के कारण चर्चा में रहता है। टिंका डालिया ने कहा कि वह पार्षद की शिकायत वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू से भी करेंगे ताकि गुंडागर्दी करने वाले पार्षद पति पर लगाम लगाई जा सके। क्योंकि पार्षद पति के कारनामों के कारण कांग्रेस पार्टी का नाम खराब हो रहा है। इस पूरी घटना के बारे में जब पार्षद पति का पक्ष जानने के लिए उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि देर रात कुछ लड़के चौक में शराब पीकर शोर शराबा कर रहे थे जब उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो वह विवाद करने लगे। जिसके बाद उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया गया था। उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है।
