*👉🏻 फादर एंथोनी के 6 करोड़ रुपये गायब करने वाले दोनों एएसआई गिरफ्तार,पढ़ें पूरी खबर*
जालंधर,30 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- फादर एंथोनी के घर प्रतापपुरा में रेड के दौरान 6 करोड रुपया गायब करने वाली खन्ना पुलिस के दोनों एएसआई गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तारी की पुष्टि डीजीपी पंजाब द्वारा अपनी सोशल साइट पर की गई है। जिस पर डीजीपी ने लिखा है कि पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि एएसआई जोगिंदर सिंह और एएसआई राजप्रीत सिंह पंजाब पुलिस की नजरों से बचकर केरला के कासा लिंडा होटल में छुपे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें आज शाम 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस जल्द ही इस मामले में पत्रकार वार्ता करके पूरे मामले के बारे में खुलासा करेगी।


