*👉🏻 मामला बीती रात गोपाल नगर में गोली चलने का* *👉🏻 सुभाष सोंधी का बेटा था हमलावरों के निशाने पर, पुरानी रंजिश के चलते चलाई गई थी गोली* *👉🏻 हमलावरों में पंचम व उसके साथी भी थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 अप्रैल 2022-(पी.बी). बीती रात गोपाल नगर में कुछ हमलावरों ने एक युवक का पीछा करते हुए गोलियां चला दी जोकि वहां से निकल रहे एक हरमेल नामक व्यक्ति की जांघ में लग गई, जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब वाल्मीकि समाज के नेता सुभाष सोंधी के बेटे हिमांशु सोंधी ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद यह पता चला कि उक्त घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। हमलावरों के निशाने पर सुभाष सोंधी का बेटा हिमांशु सोंधी था जो कि वहां से भाग कर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। हिमांशु सोंधी ने पुलिस को बताया कि शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का रहने वाला पिंपू उससे रंजिश रखता है। बीती रात भी पिंपू, पंचम, रस्ता मोहल्ला निवासी निखिल केला व उसके साथियों को पता चला कि वह गोपाल नगर के पास है तो सभी हमलावर मौके पर पहुंच गए।
हमलावरों ने हिमांशु सोंधी को निशाना बनाया और उसके पीछे भागे। भागते समय हमलावरों ने गोली चला दी जिससे हिमांशु सोंधी तो बच गया लेकिन वहां से निकल रहा हरमेल नामक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
— उक्त हमलावरों में से पंचम व निखिल पर पहले भी हैं मामले दर्ज–
हमला करने वाले पंचम व निखिल पर शहर के अलग-अलग थानों में पहले भी मामले दर्ज हैं। इन लोगों को शहर के एक नामवर नेता का संरक्षण प्राप्त है। उक्त नेता ही हर मामले में से इन लोगों की जमानत करवा कर इन्हें बचा लेता है। वारदात के बाद इन लोगों को अंडरग्राउंड करवाने में भी उक्त नेता अहम भूमिका निभाता है। अब देखना यह है कि पुलिस हमलावरों को पकड़ने के बाद नेता का नाम उगलवाने में कामयाब होती है या सिर्फ हमलावरों पर कार्रवाई करके खानापूर्ति करती है।