14 किलो सोना, 27 लाख की घड़ी, बीएमडब्ल्यू, हैलीकॉप्टर सब है इनके पास, नाम है कंप्यूटर बाबा
देश में बाबाओं की लिस्ट तो काफी लंबी है, लेकिन कंप्यूटर बाबा की खासियत उनको सबसे अलग और जुदा बनाती है।
मॉडर्न चीजों का उपयोग करने लिए पहचाने जाने वाले कंप्यूटर बाबा कई बार चर्चा में रह चुके हैं। 2013 में कंप्यूटर बाबा अचानक सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने कुंभ मेले में हेलीकॉप्टर से आने की अनुमति मांगी थी। वह इंदौर के दिगंबर अखाड़ा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बाबा का असल नाम नामदेवदास त्यागी है। दिगंबर अखाड़ा से जुड़े श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नामदेव त्यागी का इंदौर के अहिल्या नगर में भव्य आश्रम बना हुआ है। जहां वो रहते हैं। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा लैपटॉप, फेसबुक और हेलीकॉप्टर का शौक रखते हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से सफर और फेसबुक पर भक्तों से चैटिंग काफी पसंद हैं। बाबा को हेलिकॉप्टर से ज्यादा लगाव है।
बाबा को सोना काफी पसंद है। इनके पास 21 सोने की चेन, 21 लॉकेट और एक गोल्ड जैकेट हैं। इनकी यात्रा में दर्जनभर से अधिक महंगी गाड़ियां चलती हैं। बाबा ना सिर्फ 14 किलो से भी अधिक का सोना पहनना पसंद करते हैं, बल्कि उनके पास 27 लाख की घड़ी, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कई कारें भी हैं।
एक महंत ने उनके कंप्यूटर बाबा के नाम का भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि बाबा को तेज दिमाग, स्मार्ट वर्किंग और कार्यशैली के कारण यह नाम मिला है। 1998 के आसपास कम्प्यूटर का युग शुरु हुआ और एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ साधु-संतों ने नामदेवदास महाराज की तेज कार्यशैली को देखते हुए उनका नाम कम्प्यूटर बाबा रखा।
स्वामी नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा के बारे में कहा जाता है कि उनका दिमाग और याद रखने की क्षमता काफी तेज है।



