*👉🏻 गैरप्राकृतिक ढंग से फलों को पकाने वालों के विरुध प्रशासन की ओर से सख्ती* *👉🏻 तन्दुरस्त पंजाब मिशन के तहत जिलाधीश की ओर से कमेटी का गठन*

जालन्धर, 12 जून-(ज्ञान सिंह)-लोगों को उचित गुणवता वाले भोजन और फल उपलब्ध करवाने और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने आज तंदुरस्त पंजाब मिशन के तहत गैर-प्राकृतिक ढंग से फलों को पकाने तैयार करने की चैकिंग की गई जोकि मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इस संबंध में जिलाधीश जालन्धर श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने गठित की गई सपैसल चेकिंग टीम ने आज फल और सब्जी मंडी मकसूदां में फल व्यापारियों की और से फलों को पकाने तैयार करने से संबंधित प्रक्रिया की चैकिंग की गई। टीम जिसमें जिला मंडी अधिकारी वरिंदर खेडा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.बलविंदर सिंह ए बागबानी अधिकारी श्री भजन सिंह सैनी, नायब तहसीलदार मनोहर लाल भोजन सुरक्षा अधिकारी राशु महाजन एंव दिविया भगत एवं अन्य अधिकारी शामिल थे ने सुबह फलों एवं सब्जियों की चैकिंग की। टीम ने फलों को पकाने से संबंधित सरकारी एवं प्राईवेट चैंबरों का निरीक्षण किया गया। फलों को पकाने से संबंधित कमियों को ध्यान में रखते हुए टीम ने दो सैंपल जिस में एक सैंपल राईपनिंग चेंबर और एक खुले बजार में से लिया गया। इन सैंपलों को अगामी जांच प्रक्रिया के लिए चंडीगढ़ भेजा जायेगा और इस का निरीक्षण किया जायेगा कि कैल्सीयम कारबाईड कैमिकल से पकाने गये फल मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है या नही। टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि इस अभियान को आने वाले समय में भी किया जायेगा अगर किसी व्यापारी के खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार
की कमी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी उन्होने कहा कि जिला प्रशासन तन्दुरस्त पंजाब मिशन तहत खराब और जो भोजन प्रयोग के योग्य ना हो की बिक्री को चैक करने के लिए वचनबद्ध है जोकि मनुष्य स्वास्थ्य को ना ठीक होने के लिए नुक्सान पहुंचाती है। ।
