*👉🏻 कांग्रेसियों के दबाव में काम कर रही कमिश्नरेट पुलिस* *👉🏻 ईमानदारी से काम करना महंगा पड़ा संतरी को*
जालंधर,13 जून-(हैडलाइन डेस्क)-जालंधर कमिश्नरेट पुलिस कांग्रेसियों के दबाव में काम कर रही है। जिसकी एक मिसाल थाना सात में देखने को मिली। थाना सात में तैनात संतरी मानव बत्रा को ईमानदारी से ड्यूटी करने का खमियाज़ा भुगतना पड़ा। गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस का एक पदाधिकारी थाना सात में गया। जिसे गेट पर ड्यूटी दे रहे संतरी मानव बत्रा ने थाने में जाने का कारण और उस पदाधिकारी की पहचान पूछी तो गुस्साए कांग्रेसी ने वहां पर बवाल खड़ा कर दिया। जिसका खमियाज़ा ईमानदार संतरी मानव बत्रा को भुगतना पड़ा और अपनी गलती न होने के बावजूद लाइन हाजिर होना पड़ा। ये बात शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों में चर्चा है कि वैसे तो पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा इंसाफ पसंद छवि के हैं। लेकिन इस मामले में वह कांग्रेसियों के दबाव में आ गए और ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले संतरी मानव बत्रा को लाइन हाजिर कर दिया। वैसे तो कमिश्नर पुलिस अपने प्रशासन को स्वच्छ बनाने में लगे हुए है। लेकिन राजनीतिक दबाव में कैसे कोई मुलाज़िम अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएगा। चाहिए तो यह था कि पुलिस कमिश्नर पूरे मामले की जांच करते और हंगामा करने वाले नेता को उसकी जिम्मेदारी बताते। लेकिन यहां पर तो मामला ही उल्टा हो गया और ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले संतरी को ईमानदारी का खमियाज़ा भुगतना पड़ा। इस फैसले से पुलिस प्रशासन के लोग भी गुस्से में हैं।



