“Medicine Update” पर सेमिनार 30 सितम्बर को

मेडिको कंसलटेंट एसोसिएशन की तरफ से CME (Continuous Medical Education ) का आयोजन 30 सितम्बर को होटल कंट्री इन में किया जा रहा है। जानकारी देते हुए डॉ एम.एस भुटानी ने बताया कि इस कांफ्रेंस में 400 से ज़्यादा डेलिगेट शामिल हो रहे हैं। सेमीनार में मुख्य वक्ता दिल्ली ,चंडीगढ़ व लुधिअना से होंगे । अपनी फील्ड में माहिर सभी प्रवक्ता विभिन्न बिमारियों व उनके ट्रीटमेंट की बारे में जानकारी देंगे। सैमीनार का शुभारम्भ पंजाब मेडिकल कॉउंसिल के पूर्व प्रधान डॉ मनमोहन सिंह द्वारा किया जायेगा। इस सैमीनार में दवा निर्माता कंपनियोँ की प्रदर्शनी भी होगी। इस मौके पर जानकारी देने के लिए डॉ एस पी एस ग्रोवर व डॉ हरीश नंदा भी मौजूद थे।