*👉🏻 जेई के घर को निशाना बनाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, नकदी,सोना व अन्य सामान चुराया* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)-थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते न्यू कमल विहार क्षेत्र में एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए घर की मालकिन दलजीत कौर पत्नी स्वर्गीय बलवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा काम पर गया हुआ था और एक बेटी जो बठिंडा में जेई के पद पर कार्यरत है वह भी ड्यूटी पर थी।
उसकी छोटी बेटी और वह घर पर थी। दोपहर 1:30 बजे के करीब मां-बेटी घर को ताला लगाकर कुछ ही दूरी पर अपने जानकार के घर गई और जब वापस आई तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर ₹30,000 की नकदी, ढाई तोले सोना, एक मोबाइल, कैमरा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी थी जिसमें 2 चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे थे। घटना की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दे दी गई है। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं लेकिन फिर भी पुलिस की गश्त बढ़ाई नहीं गई है। इलाके में हो रही चोरियों के कारण लोगों में दहशत पैदा हो चुकी है।
