*👉🏻 भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर से जुआरी पकड़े* *👉🏻 लाखों रुपये की राशी पकड़ी*
जालंधर,20 जून-(प्रदीप भल्ला)-एडीसीपी-2 डी. सुडरविली की अगुवाई में 6 थानों की पुलिस ने आदर्श नगर की एक कोठी में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापेमारी की। यह कोठी युवा भाजपा नेता के रिश्तेदार की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस कोठी में जुआ खेला जा रहा है और अगर इसी वक्त छापेमारी की जाए तो जुआरियों सहित मोटी राशी पकड़ी जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर एडीसीपी-2 डी. सुडरविली की अगुवाई में 6 थानों की पुलिस ने कोठी को घेर लिया और छापेमारी कर कोठी के अंदर से लाखों की नकदी सहित 9 जुआरियों को पकड़ लिया। कोठी थाना डिवीजन नंबर 2 के क्षेत्र में पड़ती थी। इसी लिए पकड़े गए जुआरियों को थाना दो में भेजा गया और मामला दर्ज कर लिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों का नाम नहीं बताया था और ना ही यह बताया था कि मौके से कितनी नकदी पकड़ी गई है।




