*👉🏻 अगवा हुए पति की वापसी के लिए पत्नी ने किया पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन* *👉🏻 पुलिस पर कार्रवाई ना करने का लगाया आरोप* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें*
जालंधर,1 अक्तूबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- 7 दिन पहले अगवा हुए पति टोनी सिंह को सही सलामत वापिस लाने के लिए पत्नी शबनम देवी ने थाना डिवीजन नंबर आठ के बाहर अपने परिजनों सहित प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए शबनम देवी पत्नी टोनी सिंह निवासी गदईपुर ने बताया कि उसका पति फोकल प्वाइंट में स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता है।
25 तारीख को वह शाम को काम खत्म कर वापस लौट रहा था कि एक गाड़ी में चार पांच लोगों ने उसे किडनैप कर लिया। जिसके बाद शबनम देवी ने अपने पति को तलाश करना शुरू कर दिया और फोकल प्वाइंट चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी। 2 दिन बाद टोनी सिंह ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उसे यहां पर बंधक बनाकर रखा हुआ है और जबरदस्ती शराब की फैक्ट्री में काम करवा रहे हैं। पत्नी शबनम देवी ने पूछा कि तुम फोन कहां से कर रहे हो तो टोनी सिंह ने बताया कि जो व्यक्ति उसे किडनैप कर लाए हैं वह इस समय शराब के नशे में धुत हैं और सो रहे हैं। जिस कारण उसने चोरी छुपे उनका मोबाइल निकालकर फोन किया है।
शबनम देवी ने पूछा कि तुम कहां पर हो तो टोनी सिंह ने बताया कि यहां पर बहुत बड़े बड़े पहाड़ हैं और शराब की फैक्ट्री है, लेकिन पक्का एड्रेस मालूम नहीं है कि जगह कौन सी है। शबनम देवी ने जब फोकल प्वाइंट चौकी में पूरी घटना के बारे में बताया तो पुलिस ने उसकी बातों पर गौर नहीं किया। जिसके बाद आज शबनम देवी, वीपी गुप्ता और अपने परिजनों को साथ लेकर थाना 8 पहुंची और पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जब इस बारे में थाना आठ की पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि जिस फोन नंबर से टोनी सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया था उसे ट्रेस कर लिया गया है और जल्द ही टोनी सिंह को वापस लाया जाएगा।
