*👉🏻 तेज़ रफ़्तार रेंज रोवर की टक्कर लगने से दोपहिया वाहन चालक की मौत*
जालंधर,6 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-बीती रात 1:30 बजे थाना कैंट के अंतर्गत आते दकोहा फाटक नज़दीक तेज रफ्तार रेंज रोवर की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी देते हुए थाना कैंट के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दकोहा फाटक नजदीक एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने सड़क क्रॉस कर रहे स्कूटर सवार को टक्कर मार दी है। मौके पर जाकर देखा कि चंडीगढ़ नंबर की रेंज रोवर गाड़ी जोकि फगवाड़ा से जालंधर की तरफ आ रही थी ने सड़क क्रॉस कर रहे स्कूटर सवार विनय कालिया निवासी बिनगा को टक्कर मार दी। जिसे उपचार हेतु अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
