हनीप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े

दुष्कर्म मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सुर्खियों की वजह उसके कपड़े हैं। पंचकूला समेत राज्यभर में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार हनीप्रीत न केवल पेशी पर बल्कि जेल में भी डिजायनर ड्रेस पहनती है।
हनीप्रीत पर चूंकि अभी कोई आरोप साबित नहीं हुआ और वह अंडर ट्रायल है, इसलिए विचाराधीन कैदी होने के कारण उसे अपनी पसंद के डिजायनर कपड़े पहनने की छूट है। वह हर रोज कपड़े बदलती है। हनीप्रीत फिलहाल अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद है। उसका जेल में किसी भी दूसरे कैदी से कोई संपर्क नहीं है।
जेल के सूत्रों का कहना है कि शुरू में हनीप्रीत जेल के खाने में कई तरह की कमियां निकालती थी, मगर अब उसे जेल के खाने की आदत हो गई है। इस तरह की खबरें भी आई कि जेल के स्टाफ ने हनीप्रीत को घर का खाना खाने की स्वीकृति दे रखी थी, लेकिन मीडिया में यह बातें सामने आई तो घर के खाने पर रोक लगवा दी गई। अब हनीप्रीत जेल का ही खाना खा रही है।


