*👉🏻 जालंधर में कोरोना से पहली मौत* *👉🏻 कांग्रेसी नेता के पिता का देहांत,कल आई थी रिपोर्ट पॉजिटिव* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 09 अप्रैल 2020-(एच.ई)- जालंधर में कोरोना से पहली मौत होने का समाचार है। बीती रात मिट्ठा बाजार के रहने वाले कांग्रेसी नेता दीपक शर्मा के पिता प्रवीण शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। प्रवीण शर्मा की इलाज दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कोरोना के कारण पहली मौत हुई है। प्रशासन ने प्रवीण शर्मा के परिवार को भी आइसोलेट किया हुआ है और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन उनके संपर्क में आ चुका है।

