*👉🏻 माल उतारने आये ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीना*
जालंधर,23 जून-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत पड़ते इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा रूलिया शाह की दरगाह के पास एक गोदाम में माल उतारने आए ट्रक ड्राइवर से गोदाम के कर्मचारियों ने मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीन लिया। ट्रक ड्राइवर नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह जालंधर ट्रांसपोर्ट से माल लेकर शाहजहांपुर जाने वाला था कि रास्ते में बाबा रुलिया शाह की दरगाह के पास स्थित गोदाम में कुछ माल उतारना था। बिल्टी में पंद्रह सौ रुपये ज्यादा होने के कारण गोदाम मालिकों से तू तू मैं मैं हो गई। लेकिन फिर भी मैंने कहा कि वह जालंधर ट्रांसपोर्ट आकर 15 सौ रुपए ले ले। लेकिन गोदाम में काम करने वाले पांच छह लोगों ने उस पर हमला कर दिया और घायल कर उसकी जेब में पड़े 34,100 रुपए की नगदी व मोबाइल छीन लिया। घटना की सूचना तुरंत थाना 8 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना 8 के एएसआई संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


