छठ-दिवाली के नजदीक आते ही इन ट्रेनों की सीटें फुल, जल्द हो सकती है फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की घोषणा
पटना। उत्तर बिहार की ओर यदि कोई यात्री सफर करना चाहता है तो ये खबर उसी के लिए खास है। छठ पर्व नजदीक है ऐसे में अभी से ही उत्तरी बिहार में आने वाली सभी ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी हैं। जो भी यात्री मुंबई में रहते हैं और उत्तरी बिहार जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें बता दें कि लोकमान्य तिलक से

जयनगर पवन एक्सप्रेस में सीटें बुक हो चुकी हैं।
अब इसमें टिकट नहीं काटा जा सकता। इसके अलावा जो यात्री दिल्ली में रह रहे हैं और बिहार छठ के लिए योजना बना रहे हैं तो जान लें कि दिल्ली से आने वाली दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति, वैशाली एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों में लंबी वेटिंग है ऐसे में अब यात्रियों की स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठ रही है।
इन ट्रेनों में जारी है वेटिंग
गाड़ी संख्या 09483 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर
गाड़ी संख्या 01061 पवन एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 02554 वैशाली एक्सप्रेस
वहीं, इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में बैठक होने जा रही है। स्थानीय अधिकारियों से मांग की गई है कि कितनी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। सबसे ज्यादा यात्री कहां हैं। इसके बाद रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा। उन्होने बताया कि बहुत जल्द पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है।
इधर बताया जा रहा है कि पूमरे द्वारा 15 सितंबर के बाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।


