*👉🏻 छोटी बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग युवक फरार*

जालंधर,11 सितम्बर-(राजीव शर्मा)-थाना डिवीजन नंबर एक के अंतर्गत पड़ते राम नगर इलाके
में साढ़े पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करते हुए नाबालिग युवक को लोगों ने काबू कर लिया जोकि बाद में मौका पाकर फरार हो गया। पीड़ित लड़की की माता ने बताया कि उनके
तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां एक 4 साल और एक 6 साल की है। 10:30 बजे के करीब जब बेटियां घर मे दिखाई नहीं दी तो उन्हें ढूंढने के लिए घर के बाहर आकर आवाजें लगानी शुरू की। आवाजें सुनकर पड़ोस में ही रहता एक 17 वर्षीय युवक बाहर आया और उसके साथ एक 7 साल का बच्चा भी था। जैसे ही 7 वर्षीय बच्चे ने पीड़ित लड़की की माता को कुछ बताने की कोशिश की तो 17 वर्षीय युवक ने उसे थप्पड़ मारकर घर में बंद कर दिया। पीड़ित लड़की की माता को शक हुआ तो वह 17 वर्षीय लड़के के घर में चली गई। अंदर जाकर देखा तो उसकी दोनों बेटियां उक्त युवक के घर में थी और रो रही थी। बच्चियों की माँ को शक हुआ कि उक्त युवक ने उनकी बेटियों के साथ कोई गलत काम किया है। जिसके बाद उन्होंने थाना एक की पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई बलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पहले तो लोगों ने लड़के को पकड़ उसकी छित्तर परेड की लेकिन बाद में वह मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस लड़के के पिता से पूछताछ कर रही है।

